30.1 C
Varanasi
Thursday, April 30, 2026
spot_img

गाजीपुर: एसीएमओ के निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा की खुली पोल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

सीएचसी करंडा के डाॅक्टर दो दिनों से अनुपस्थित, कभी भी अपने मन के मालिक



गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जयनाथ सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा की पोल खुल गई। निरीक्षक के दौरान डॉ चौधरी अखंड प्रताप सिंह, डाटा आपरेटर जितेन्द्र कुमार, डेंटल हाइजीन अमृता यादव, कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार, वार्ड ब्वाय सत्यमवदा गुप्ता अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन  रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोष जनक न मिलने की स्थिति में प्रशासनिक कार्रवाई की संतुति की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय में साफ-सफाई मरीज को बैठने व पेयजल की उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सख्त हिदायत दी गई कि कोई भी चिकित्सक किसी भी दशा में मरीज को बाहर की दवा एवं जांच न लिखें। यदि ऐसा करते हुए कोई चिकित्सक पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: आंधी तूफान और बारिश के दौरान पेड़ की डाली गिरने से रामदरश की हुई थी मौत, डीएम ने परिजनों से की मुलाकात

गाजीपुर। दिनांक 29 अप्रैल को लगभग सायं 4.30 बजे आए तेज आँधी-तूफान एवं बारिश के दौरान एक दुखद घटना...

ख़बरें यह भी