गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान में बरेसर थाना पुलिस ने सख्त तेवर दिखाते हुए फरार चल रहे पांच वारंटियों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और फरार आरोपियों में खौफ साफ नजर आने लगा।
पुलिस के मुताबिक, अपर सिविल जज (जू0डी0) कक्ष संख्या-03 के आदेश पर फौजदारी संख्या 385/18, धारा 147, 148, 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंट जारी था। इसी के अनुपालन में उ0नि0 मो0 रुस्तम खां अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए और गांव भागीपुर में दबिश देकर सभी आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुनील बिन्द (25), ओमप्रकाश (30), जयप्रकाश (26), श्रीराम बिन्द (70) और मुखराम बिन्द (76) शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।







