25.1 C
Varanasi
Thursday, April 30, 2026
spot_img

गाजीपुर: तमंचा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिले में अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच नोनहरा थाना पुलिस ने एक बार फिर सख्ती का परिचय दिया है। गश्त के दौरान मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने मुंडेरा के पास घेराबंदी कर 19 वर्षीय युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, उप निरीक्षक सुरेश कुमार मौर्या अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर ने संदिग्ध युवक की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और छन्नू बिंद पुत्र बनारसी बिंद, निवासी ग्राम धमनी कमालपुर थाना नंदगंज को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना नोनहरा में मु0अ0सं0 133/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध बनी हुई थीं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: न्यायालय के वारंट पर पांच वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान में बरेसर थाना पुलिस ने सख्त तेवर दिखाते हुए फरार चल रहे...

ख़बरें यह भी