26.6 C
Varanasi
Monday, May 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों में 3 करोड़ 12 लाख रूपये क्षतिपूर्ति का हुआ वितरण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की खरीफ 2025 एवं रबी 2025 -26 मौसम की क्षतिपूर्ति वितरण का कार्यक्रम सरिता अग्रवाल जी ,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गाजीपुर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बिरनो  राजन सिंह भी उपस्थित थे।इस योजना अंतर्गत जनपद के 6325 कृषकों को कुल 3 करोड़ 87 लाख 13831 रुपए का भुगतान किया गया है। इसके पूर्व इस योजना में अंनन्तिम भुगतान के रूप में किसानों को 25% तत्काल भुगतान के रूप में तीन करोड़ 12 लाख 95 हजार 240 रुपए का भुगतान किया गया था जिसकी अवशेष धनराशि ग्राम पंचायत में क्रॉप कटिंग परिणामों में आए अंतर के आधार पर आज 74 लाख 40810 रुपए का भुगतान आज किया गया। इस मौके पर किसानों को सरिता अग्रवाल एवं माननीय राजन सिंह द्वारा डमी चेक देकर किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित  एक प्रगतिशील किसान तेज प्रताप सिंह ने अपने अनुभव किसानों के साथ साझा करते हुए बताया कि पिछले खरीफ मौसम में धान की फसल हेतु 567 रुपए की प्रीमियम धनराशि की कटौती उनके बैंक  खाते से की गई थी। इस संबंध में जब उन्होंने बैंक मैनेजर से कड़ा विरोध दर्ज कराया तो बैंक मैनेजर द्वारा 567 रुपए उन्हें वापस कर दिए गए। किस्मत का खेल देखिए कि उनकी धान की फसल मोंथा चक्रवात में बर्बाद हो गई । जब उन्हें क्षतिपूर्ति के रूप में बीस हजार रुपए प्राप्त हुए तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने जाकर बैंक मैनेजर से क्षमा मांगी और 567 रुपए उन्हें वापस किया।   ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने बताया कि उन्होंने 12 बीघा में धान की खेती की थी किंतु अपनी फसलों का बीमा नहीं कराया था। चक्रवात के कारण उनकी फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ था।आज उन्हें इस बात का अफसोस हो रहा है कि यदि उन्होंने बीमा कराया होता तो उन्हें भी क्षतिपूर्ति के रूप में कुछ धनराशि मिल जाती जिससे उनको हुए नुकसान की कुछ भरपाई संभव हो सकती थी। जिन किसानों को डमी चेक देकर सम्मानित किया गया उसमें नीरज कुमार राय को 74321रुपए ,श्याम बिहारी सिंह यादव को 36765 रुपए, चंद्रमणि सिंह को 43458 रुपए,विमला देवी को 38714 रुपए, सुनील कुमार सिंह को 40594 रुपए, रघुनाथ सिंह यादव को 31348 रुपए,हरि नारायण राय को 36420 रुपए ,भोलानाथ राय को 38978 रुपए ,राधेश्याम राय को 40205 रुपए और सरजू राम को 11474 रुपए का डमी चेक देकर सम्मानित किया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र के लाल अभिषेक को वीपीएल में मिला मौका

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के गोसन्देपुर गांव निवासी अभिषेक गुप्ता स्व.रमाशंकर गुप्ता ने विदर्भ प्रीमियर लीग में जगह बनाई है।महाराष्ट्र...

ख़बरें यह भी