गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के गोसन्देपुर गांव निवासी अभिषेक गुप्ता स्व.रमाशंकर गुप्ता ने विदर्भ प्रीमियर लीग में जगह बनाई है।महाराष्ट्र नागपुर के जामठा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नीलामी में निकोप्लास्टर टीम ने उन्हें राइट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाज के रूप में 3.60 लाख में खरीदा,31 वर्षीय अभिषेक परिवार के साथ किराना व्यवसाय संभालते हुए लगातार क्रिकेट में अभ्यास करते रहे.उन्होंने टेनिस बॉल से खेल की शुरुआत कर नवनिकेतन क्रिकेट क्लब,नागपुर में लेदर बॉल क्रिकेट खेलते हुए अपनी पहचान बनाई.हाल ही में कोहिनूर क्रिकेट क्लब,कोराडी की ओर से बी डिवीजन में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था।
इस सीजन में निकोप्लास्टर टीम की कमान आईपीएल खिलाड़ी जितेश शर्मा के हाथों में होगी.उनके नेतृत्व में अभिषेक मैदान पर नजर आएंगे।जिससे जिले में क्रिकेट को लेकर उत्साह बढ़ा है.स्थानीय स्तर पर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है अभिषेक गुप्ता से अपने गांव क्षेत्र जिले को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.विदर्भ प्रीमियर लीग 1 जून से शुरु होने वाली है।इनके चयन के इनकी माता गृहणी निर्मला गुप्ता,भाई श्रृषिकेश गुप्ता व मरदह क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी इनके नाना पूर्व प्रधान कैलाश गुप्ता,मामा भाजपा युवा नेता जितेंद्र गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना किया।









