36.2 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर का नरवर गांव कराह उठा: मंडप की बांस ने ली 4 जानें, 3 ज़िंदगी के लिए जूझ रहे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


कशीदास बाबा की पूजा से पहले मौत ने रच दिया मातम, गांव में चीख-पुकार और सन्नाटा

गाजीपुर। एक तरफ गांव में पूजन की तैयारियां चल रही थीं, दूसरी ओर मौत मंडरा रही थी — और सुबह 7:30 बजे वह टूट पड़ी। गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। कशीदास बाबा के पूजन कार्यक्रम के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था, तभी अचानक एक बांस ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया।

एक ही पल में खुशियां मातम में बदल गईं। तेज करंट की चपेट में आकर चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में छोटेलाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) शामिल हैं। सभी की मौत मौके पर ही हो गई।

घटना के वक्त चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग मदद के लिए दौड़े, तो कुछ बेसुध होकर रोने लगे। घायल हुए अभिरिक यादव (16), संतोष यादव (32) और जितेंद्र यादव (30) को गंभीर हालत में मऊ के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी डॉ. ईरज राजा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

पूरे नरवर गांव पर मातम छा गया है। हर घर से रोने की आवाज़ आ रही है। चार जवान बेटों की अर्थियां एक साथ उठेंगी — इससे बड़ा दुख क्या हो सकता है? जहां देवी-देवताओं के जयकारे गूंजने थे, वहां अब सिर्फ आंसू हैं, सन्नाटा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी