21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: काशीदास बाबा की कराह पूजा: जनसैलाब उमड़ा, श्रद्धा और सेवा का दिखा अनूठा संगम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



(करंडा) गाजीपुर। धर्म, श्रद्धा और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए करंडा क्षेत्र के धरम्मरपुर स्थित द सनराइज पब्लिक स्कूल में काशीदास बाबा की कराह पूजा और भव्य प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने श्रद्धा के साथ पूजा संपन्न कराई और सैकड़ों श्रद्धालुओं सेवा में जुटे रहे। सुबह दस बजे से ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने समान श्रद्धा से भाग लिया।
समाजसेवी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने कहा कि यह आयोजन हमारी संस्कृति और समरसता का प्रतीक है। समाज की सेवा ही बाबा की सच्ची पूजा है। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ जन, युवा और बच्चे सभी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण देखते ही बनता था।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नंदगंज पुलिस टीम को उल्लेखनीय...

ख़बरें यह भी