23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। शनिवार की शाम सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर हथिनी गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना तब हुई, जब किसान खेत में धान के बीज लगाने के लिए अपने पंप से को चालू कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाई शुरू कर दी है।

महमूदपुर हथिनी गांव निवासी रामा यादव (47) पुत्र परशुराम यादव शनिवार की शाम खेतों में धान के फसल की तैयारी के सिलसिले में नर्सरी लगाने का काम कर रहा था। नर्सरी में पानी देने के लिए वह अपने पंपसेट पर पहुंचा। जैसे ही उसे ऑन करना चाहा, रामा यादव करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद जब परिजनों को इसका पता चला, तो वह रामा यादव को करंट से अलग कर तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां जांच कर डॉक्टर ने रामा यादव को मृत घोषित कर दिया। मौत का पता चलते ही मृतक रामा यादव की पत्नी संजू और मां मुगिया देवी सहित सभी परिजनों में कोहराम मच गया। रामा अपने पीछे तीन अविवाहित पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। रामा की मौत ने परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी