14.3 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: शातिर अपराधी सोनू उर्फ अनीश खां अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



12 संगीन मुकदमों पहले से ही है दर्ज !

गाजीपुर। पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नोनहरा की पुलिस टीम ने सुबह एक खतरनाक और शातिर अपराधी सोनू उर्फ अनीश खां को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। यह वही अपराधी है जो गाजीपुर जिले में कई संगीन वारदातों में लिप्त रहा है और जिसके खिलाफ 12 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।


गिरफ्तारी की लोकेशन बनी शिव मंदिर के पास फत्तेहपुर अटवा:

पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर नोनहरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार मय टीम मौके पर पहुँचे और बेहद सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी शिव मंदिर के बगल, ग्राम फत्तेहपुर अटवा से हुई।


बरामद असलहा – अपराध की पुष्टि करता सबूत:

एक अदद नाजायज तमंचा (.315 बोर)

एक अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)



अनीश खां का आपराधिक रिपोर्ट कार्ड — अपराध का पूरा चिट्ठा:

यह अपराधी अकेले नहीं चलता, यह पूरा गैंग चलाता है। इसके खिलाफ गौवध, आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, गैंग एक्ट और बीएनएस की नई धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।


कौन है सोनू उर्फ अनीश खां?

उम्र: करीब 28 वर्ष

पता: ग्राम नोनहरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर

इतिहास: गाजीपुर के चार थानों में दर्जनों गंभीर केस, गिरोह से जुड़े होने के प्रमाण



कौन थे इस कार्रवाई के नायक:

उपनिरीक्षक अजय कुमार, चौकी प्रभारी अटवा मोड़‌साथ में नोनहरा थाना पुलिस टीम।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी