25.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: हेरोइन का ‘बेताज बादशाह’ बबलू जेल के शिकंजे में! — पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट में ठोका, गैंगस्टर पर मुकदमा दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर।  कुख्यात हेरोइन तस्कर और अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी सुधीर राय उर्फ बबलू अब सलाखों के पीछे है।
उत्तर प्रदेश शासन ने उसे “PIT-NDPS Act, 1988 की धारा 3(1)” के तहत निरुद्ध कर दिया है — यानी अब न जमानत, न राहत, सिर्फ जेल और कानून की पकड़!
सुधीर राय, पुत्र स्व. विश्वनाथ राय, निवासी बेटावरकला, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर — यह नाम जिले के अपराध इतिहास में हेरोइन सिंडिकेट का सबसे बड़ा चेहरा बन चुका था।


हेरोइन, हथियार और गैंग — बबलू के काले साम्राज्य की खौफनाक कहानी:


कभी 500 ग्राम तो कभी 1 किलो से ज्यादा हेरोइन
पिस्टल, मैग्ज़ीन, केमिकल्स और गैंगस्टर एक्ट तक
कई थाने में दर्ज हैं संगीन केस — और अब सीधा पीआईटी एनडीपीएस!



अपराधिक इतिहास जो किसी माफिया फिल्म से कम नहीं:

1️⃣ थाना सुहवल — मु.अ.सं. 715/2021, NDPS + Arms Act

> बरामदगी: 500 ग्राम हेरोइन, 32 बोर पिस्टल, दो मैग्जीन



2️⃣ थाना कोतवाली — मु.अ.सं. 09/2023, NDPS

> बरामदगी: 1124 ग्राम हेरोइन, 4 लीटर एसीटिल क्लोराइड



3️⃣ थाना जमानियां — मु.अ.सं. 31/2024, NDPS

> बरामदगी: 512 ग्राम हेरोइन



4️⃣ थाना कोतवाली — मु.अ.सं. 126/2024, गैंगस्टर एक्ट

> अपराधियों के संगठित गिरोह का संचालन




अब कानून नहीं छोड़ेगा — शासन की सीधी चेतावनी

03 जून 2025 को शासन द्वारा जारी आदेश (संख्या: 308/01/2025-सी0एक्स0-5) के अनुसार, बबलू को “खतरनाक, संगठित और मादक पदार्थों का लगातार तस्कर” मानते हुए निरुद्ध किया गया।
अब न कोई राहत मिलेगी, न ही अदालत से कोई रियायत — बबलू को अब कानूनी शिकंजा तोड़ेगा!

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 83 किलो गांजा संग दो तस्कर दबोचे गए

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भुड़कुड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक...

ख़बरें यह भी