12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पृथ्वी को बचाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग करें बंद, लगाए वृक्ष- डा. संगीता बलवंत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया।  इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वीवकेव सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप पाठक आदि लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं सिंदूर का पौधा देकर  किया स कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए संकल्पित होने की जन-जन को आवश्यकता है, प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी को घातक प्रभावो जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रकृति, भूमि और जैव विविधता का नुकसान तथा प्रदूषण और कचरे का संकट जैसे प्रभाव को बढ़ावा देता है। प्लास्टिक के प्रयोग को रोकना होगा एवं प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अपने मां के नाम अवश्य लगाना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण पांच तत्वों से मिलकर बना है पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश हमें पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भी पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला एवं गंगा दशहरा के महत्व को विस्तार पूर्वक रखा। विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत अलग-अलग विकास खण्ड में निबंध, चित्रकला, वाद- विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं सिंदूर का पौधा वितरित किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त सभी अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 के थीम के साथ आम एवं महोगनी के पौधो को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में रोपित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर जीव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी