12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: वैशाखी मिलते ही रोहित के चेहरे पर छायी खुशी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। जखनियां तहसील के अन्तर्गत गोबरचोता निवासी जमुना बासफोर अत्यंत गरीब है मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते है, जमुना बासफोर के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। अपने परिवार की स्थिति को देखते हुये जमुना बासफोर के पुत्र रोहित बासफोर दिल्ली में मजदूरी का काम करता था, अचानक एक दिन ट्रेन की चपेट में आने से रोहित का बायां पैर कट गया, जिससे रोहित को चलने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों से वैशाखी के लिये गुहार लगाये थे लेकिन सभी गोल गोल घूमाते रहे, जैसे ही राज्यस्तरीय पहलवान व समाजसेवी शिवप्रकाश यादव को पता चला तत्काल रोहित के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर वैशाखी उपलब्ध करा दी और आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। जिला पंचायत प्रत्याशी शिवप्रकाश पहलवान का नेक पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है इस अवसर पर समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने कहा कि दिव्यांगजनों का सेवा करना मानव का परम धर्म है , दिव्यांगों की सेवा से आत्मा को संतुष्टि मिलती है, गांव के दिव्यांगजनों में कुछ करने की क्षमता को पहचान कर इनके अनुकूल अवसर को तैयार करना चाहिए। पहलवान ने वैशाखी देकर उनके आत्मबल एवं इच्छाशक्ति को बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया है, जिससे दिव्यांगजन समाज में उत्कृष्ट कार्य कर सकते हैं, मौके पर हवलदार पहलवान,गोलू पहलवान ,रवि ,बब्लू ,सौरभ, गौरव, सुभावती देवी अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी