12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: “शादी कर ससुराल जा रही दुल्हन रास्ते से ही तीन बच्चों के बाप शादी शुदा प्रेमी संग बाइक पर भागी”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र स्थित इनवा तियरा गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ससुराल जाने से पहले ही रास्ते में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात ये है कि प्रेमी न सिर्फ शादीशुदा है बल्कि तीन बच्चों का बाप भी है।
पूरा मामला 3 जून की रात का है। भुड़कुड़ा क्षेत्र के गोधिहरा गांव से बारात बिरनो के इनवा तियरा निवासी सुदामा राम के घर पहुंची थी। रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी रात शादी की रस्में निभाई गईं और सुबह दुल्हन की विदाई हुई। दूल्हा बृजेश कुमार, जो पूरी तरह से अनजान था दुल्हन के बीते रिश्तों से, उसे विदा कराकर कार से ससुराल लेकर जा रहा था।
रास्ते में अचानक एक बाइक सवार युवक ने कार रुकवाई और खुद को दुल्हन का परिचित बताते हुए कहा कि उसकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उसने कहा कि दुल्हन को थोड़ी देर के लिए मिलवाकर तुरंत वापस ले आएगा। दूल्हा कुछ समझ पाता, इससे पहले ही युवक दुल्हन को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।
जब काफी देर तक दुल्हन वापस नहीं आई तो बृजेश उसे ढूंढते हुए मायके पहुंचा, जहां उसे असली कहानी का पता चला। पता चला कि उसकी नई-नवेली पत्नी अपने प्रेमी जितेंद्र चौहान के साथ फरार हो गई है, जो पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।
दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन ने शादी के दौरान पहने हुए करीब 2 लाख रुपये के गहने भी साथ ले लिए हैं।
घटना के बाद दुल्हन के पिता सुदामा राम ने बिरनो थाने में गांव के ही जितेंद्र चौहान के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी बालेंद्र यादव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी