12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर:  बकरीद पर जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





गाजीपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने स्वयं सड़कों पर उतरकर थाना कोतवाली क्षेत्र समेत प्रमुख चौराहों, ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लिया।

पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद:

हर संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गश्त, बैरिकेडिंग और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जनपदीय पुलिस अधिकारी एवं कर्मी लगातार अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और हर गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी।

नमाज अदा हुई शांतिपूर्वक:

शासन की गाइडलाइनों का अनुपालन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों एवं ईदगाहों में ही नमाज अदा की। नमाज अदा करने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रशासन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

सोशल मीडिया पर भी 24×7 निगरानी:

जनपदीय सोशल मीडिया सेल ने WhatsApp, Twitter, Facebook, Instagram और YouTube जैसे सभी प्लेटफॉर्म पर निरंतर निगरानी बनाए रखी। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी को फैलने से रोकने हेतु तत्परता से कार्रवाई की गई।


भाईचारे की मिसाल:

प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जनता से भाईचारे, अमन-चैन बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई, जिसे आमजन ने पूरी गंभीरता से स्वीकार किया।

प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद:

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी