12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: दूल्हे को पीटकर किया था बेहोश, तमंचा लहराकर बनाया था वीडियो — शादी में आतंक मचाने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





शादी में बरपा था कहर, अब सलाखों के पीछे!

गाजीपुर।  दिलदारनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक शादी समारोह में अव्यवस्था फैलाकर दूल्हे को पीटकर बेहोश कर देने वाले सनसनीखेज मामले में पुलिस को सफलता मिली है। तमंचा लहराकर वीडियो बनवाने वाले आरोपी विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

फिल्मी स्टाइल में शादी में घुसा था गिरोह:

ग्राम जगदीशपुर रक्सहा में शादी समारोह के दौरान विशाल(19) पुत्र लल्लन राम निवासी ताजपुर मांझा, थाना जमानिया, अपने साथियों के साथ एकराय होकर शादी में घुस गया था। वहां उसने गाली-गलौज, मारपीट, तमंचा लहराना और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा।


पुलिस के लिए बनी थी चुनौती:

घटना का वीडियो वायरल होने और मामला गंभीर बनने के बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपी विशाल पहले से ही मु0अ0सं0 104/25 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(4), 110 बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था।

फुल्ली नहर पुलिया के पास से तमंचे समेत पकड़ा गया:

उपनिरीक्षक नन्दलाल मिश्र मय हमराह टीम के साथ गश्त पर थे, जब उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त फुल्ली नहर पुलिया के पास देखा गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर घेराबंदी की और विशाल को धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर एक देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

अभी दर्ज हुआ दूसरा मुकदमा:

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 105/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी