10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: जेल में बन्द हैं प्रधान और बाहर उनके डिजिटल हस्ताक्षर से निकाल लिए गए सवा लाख रुपये मामले में आया नया मोड़ सामने

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



डीपीआरओ ने दो जून तक सचिव से मांगा था स्पष्टीकरण, सबकी निगाहें कार्रवाई पर टिकी

गाजीपुर। जेल में बन्द हैं प्रधान और बाहर उनके डिजिटल हस्ताक्षर से निकाल लिए गए सवा लाख रुपये मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों की मानें तो जेल में बंद ग्राम प्रधान से मिलने सचिव अपने साथियों के साथ पहुंचकर मामला को रफा दफा करने में जुटे हुए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि सचिव द्वारा कई लोगों से सिफारिश भी कराई जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेंद्र सिंह ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी प्रफुल्ल कुमार से दो जून तक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था लेकिन मामले में अभी तक क्या हुआ इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। दरअसल देवकली ब्लॉक के लोनेपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान‌ दिग्विजय यादव की अनुपस्थिति में कथित रूप से उनके डिजिटल सिग्नेचर (डोंगल) का दुरुपयोग कर कुल 1 लाख 26 हजार 975 रूपए निकालने आरोप लगा था। इस गंभीर आरोप की जाँच का आदेश जिला पंचायत राज अधिकारी निलेन्द्र सिंह ने दे दिया था। डीपीआरओ कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार सचिव प्रफुल्ल कुमार पर आरोप है कि उन्होंने बीते 10 मार्च को, जब प्रधान हिरासत में थे, तब उनके घर के लोगों को धोखे में डालकर डिजिटल हस्ताक्षर एवं डोंगल का इस्तेमाल कर विकास कार्यों के नाम पर लाखों की धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी थी। वहीं इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रफुल्ल कुमार भी दावा करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा जगह – जगह लगाने के लिए ह्यूम पाईप गिरवाये गए थे। उसी का भुगतान किया गया है। चंदौली जिले में एक घटना घटी तो उनका नाम आया। अलीनगर थाना में ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ था। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 10 मार्च को ही भुगतान हो गया था। दोनों लोगों के डोंगल लगने के दो दिन बाद भुगतान हुआ था। बता दें कि ग्राम पंचायत अधिकारी प्रफुल्ल कुमार को आगामी 2 जून को समस्त मूल अभिलेखों के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। लेकिन अभी तक क्या कार्रवाई हुई इस पर निगाहें लोगों की टिकी हुई है। क्या कार्रवाई होगी या मामले में लीपापोती कर मामला को दबा दिया जाएगा यह सवाल तो हर किसी के जेहन में कौंध रहा है।
इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेंद्र सिंह के फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी