33.9 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: काशी चाय जायका में मिली मेघायल से गायब सोनम रघुवंशी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर । मेघालय से 23 मई को लापता हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी को नंदगंज पुलिस ने काशी चाय जायका आंकुशपुर से बरामद किया है। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या कराई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। अब तक सोनम समेत चार लोग इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए हैं। सोनम रघुवंशी गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके से 17 दिन बाद पुलिस को मिली है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर गई, चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। फिलहाल राजा की पत्नी सोनम कुछ नहीं बता रही है। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है। काशी चाय जायका के संचालक साहिल यादव ने बताया कि करीब एक बजे रात में एक लड़की रोते हुए ढाबे पर आयी और उसने हमसे मोबाइल मांगा और कहा कि हमकों घर पर फोन करना है। हमने फोन दे दिया और तत्‍काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर लड़की को हिरासत में लेकर चली गयी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी