गाजीपुर। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में बिरनो थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के जरिए ट्रेसिंग कर दो गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सौंप दिए।
जानकारी के मुताबिक, थाना बिरनो में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों में पुलिस ने CEIR पोर्टल पर फीड डाटा के आधार पर लोकेशन ट्रेस की और सफलतापूर्वक दोनों मोबाइल फोन को बरामद कर लिया।
मोबाइल वापस मिलते ही स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। उन्होंने थाना बिरनो पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गाजीपुर पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की।
इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
जरुर पढ़े







