32.4 C
Varanasi
Monday, May 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: कटरिया कांड में ब्राह्मण परिवारों से मिला ब्राह्मण जनसेवा मंच का प्रतिनिधिमंडल: संरक्षक विजय प्रकाश दुबे ने प्रतिनिधि मंडल से 15-15 हजार का दिलवाया चेक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में हुई एक चर्चित घटना को लेकर नया मोड़ सामने आया है। ब्राह्मण जन सेवा मंच का प्रतिनिधिमंडल दो ब्राह्मण परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान किया है। ब्राह्मण जन सेवा मंच के संरक्षक एवं तमिलनाडु के उद्योगपति विजय प्रकाश दूबे ने अपने प्रतिनिधि मंडल को भेजकर 15- 15 हजार का चेक दिलवाया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हरिओम पांडेय और अभिषेक पांडेय के खिलाफ हत्या और बलात्कार के आरोपों की पुष्टि नहीं हुआ है। हालांकि, मंच ने साफ किया कि अंतिम निर्णय कोर्ट के ट्रायल के बाद ही होगा।
ब्राह्मण जन सेवा मंच ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा पीड़िता का नाम खुलेआम पोस्टर, बैनर और भाषणों में लेना न सिर्फ अमानवीय बल्कि अवैधानिक भी है। मंच ने चेताया कि बिना कोर्ट के फैसले के किसी को हत्यारा या बलात्कारी कहना कानूनन अपराध है। मंच के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि सिर्फ मुकदमा दर्ज हो जाने से कोई अपराधी नहीं हो जाता। उन्होंने नेताओं को नसीहत दी कि मामले को बेवजह तूल देने से बचें और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करें।
इस बीच, ब्राह्मण जन सेवा मंच का एक प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव पहुंचा और सुभाष पाण्डेय और सलोनी पाण्डेय से मुलाकात कर आर्थिक मदद की। मंच के मुताबिक, अभिषेक पांडेय की पत्नी गर्भवती है, बच्चे नाबालिग हैं और परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर स्थिति में है। ऐसे में मंच ने मानवीय आधार पर दोनों परिवारों को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस मौके पर मनोज बाबा, शिवम उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय (राजू),‌ सुधाकर पाण्डेय,‌ पप्पू पाण्डेय, विक्की पाण्डेय,‌ सिंटू पाठक, दिव्यांशु पाण्डेय (अंशू),‌ नितीश दूबे (सौरभ) आदि मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

ख़बरें यह भी