32.4 C
Varanasi
Monday, May 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: 9 मई को आयोजित होगा राष्‍ट्रीय लोक अदालत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय तथा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों पर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के दिशा-निर्देशन में नीरज गोंड, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि दिनांक 09, मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, गाजीपुर में किया जा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में उन्होने गाजीपुर जनपद के समस्त नगर वासियों/ग्रामीण वासियों को सूचित किया है कि वादकारी अपने आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को दिनांक 09 मई, 2026 को विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह वार्ता के आधार पर निस्तारण करा सकते है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र के लाल अभिषेक को वीपीएल में मिला मौका

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के गोसन्देपुर गांव निवासी अभिषेक गुप्ता स्व.रमाशंकर गुप्ता ने विदर्भ प्रीमियर लीग में जगह बनाई है।महाराष्ट्र...

ख़बरें यह भी