43.8 C
Varanasi
Saturday, April 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: खेत की सिंचाई करने गया था युवक, हौज में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सनेहुआं में शनिवार को ट्यूबवेल के हौज में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के महरुपुर ग्राम पंचायत के फगव्वर मौज निवासी जगमोहन पाल (25) सुबह खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकला था । काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी कौशल्या देवी खेत पर गई तो देखा कि वह ट्यूबवेल के हौज में गिरा पड़ा था। यह देख उसकी पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और जगमोहन को पानी से बाहर निकाला। चब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।बताया जाता है कि यह ट्यूबवेल सनेहूंआ गांव निवासी किशन राम का है। इसी ट्यूबवेल से जगमोहन अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी ले गया था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । जगमोहन पाल अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था । उसके पिता काशीपाल की पहले ही मौत हो चुकी है । इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: जनगणना 2027 प्रशिक्षण सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये आवश्‍यक निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा पालिटेक्निक कॉलेज गाजीपुर में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण...

ख़बरें यह भी