32.1 C
Varanasi
Thursday, May 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: कलयुगी पुत्र ने पिता को मारपीट कर किया घायल, एफआईआर दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के ग्राम सवास में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। ग्राम निवासी संजय राय ने अपने ही बेटे राहुल राय के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। वादी संजय राय ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके बेटे राहुल राय ने किसी बात को लेकर कहासुनी की। इसके बाद उसने गाली-गलौज की, लाठी-डंडों से मारपीट किया, जिससे उनका सिर फूट गया। इतना ही नहीं उसने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता संजय राय पुत्र स्व. जयनारायन राय का मेडिकल कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 108/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई थी पति पत्नी की मौत, डीएम ने दिया 4-4 लाख का चेक

  गाजीपुर। 4 मई को आकाशीय विद्युत से ग्राम ज्ञानपुर तहसील मुहम्मदाबाद के निवासी सुकर राजभर पुत्र रामबचन राजभर...

ख़बरें यह भी