33.1 C
Varanasi
Thursday, May 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: झपकी आने से पलटा बालू लदा टेलर, चालक गंभीर रूप से घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा याकूबपुर के समीप पॉइंट नंबर 274.2 पर बालू से लदा एक अनियंत्रित टेलर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे पलट गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के थाना मेहनगर स्थित ग्रामसभा गदीपुर निवासी सुरेश यादव (पुत्र महगू यादव) बिहार से टेलर में बालू लादकर आजमगढ़ की ओर जा रहा था। आज सुबह लगभग 6:00 बजे जब उनका वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पॉइंट नंबर 274.2 पर पहुँचा, तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई।
नींद आने के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार टेलर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक मलबे में फंस गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: काटने की फिराक में रखे 8 पड़वों संग तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में अपराध और पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने बड़ी...

ख़बरें यह भी