15.3 C
Varanasi
Monday, February 23, 2026
spot_img

गाजीपुर: नोनहरा लाठी चार्ज कांड: मृत भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजनों से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। अजय राय ने भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में सभी बड़े नेता व्यस्त रहे, लेकिन मृतक के परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। आज की भाजपा, अटल बिहारी वाजपेयी वाली भाजपा नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज के वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो अंग्रेजों के शासनकाल की तरह बर्बरता की गई हो। अजय राय ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब और दुखी है, लेकिन अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा राज में इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। अपने कार्यकर्ता की मौत पर भी सरकार मौन है। जब अपने ही कार्यकर्ता की सुध भाजपा नहीं ले रही, तो आम जनता के दुख-दर्द की कल्पना करना कठिन है।
उन्होंने सरकार से तत्काल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की।
परिजनों से मिलने के बाद अजय राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक कुशवाहा के पैतृक गांव बरेजी, मोहम्मदाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने उनके निधन पर परिजनों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की और देर तक बैठकर दुख साझा किया। इसके बाद अजय राय गाजीपुर से वाराणसी के लिए रवाना हुए।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, ओम प्रकाश ओझा, विनोद सिंह कल्लू, राजू गौतम, अरविंद मिश्रा, राम नगीना पांडे, शशांक उपाध्याय, दिव्यांशु पांडे, उषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, सुमन चौबे, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, धर्मेंद्र, सबीउल हसन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर में तीन साल की मासूम के साथ फेरीवाले की दरिंदगी, आरोपी 1 घंटे में दबोचा गया

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ तेज कार्रवाई करते हुए एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया।...

ख़बरें यह भी