40.9 C
Varanasi
Saturday, April 18, 2026
spot_img

गाज़ीपुर: अंबेडकर और बुद्ध की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाज़ीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के बिरसिंगपुर गांव में शुक्रवार सुबह अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमाओं को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।मूर्तियां खंडित होने की खबर मिलते ही भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव की ओर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि यह कृत्य समाज को भड़काने की साजिश है और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। लोग आक्रोशित होकर न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले में बरेसर थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और हालात पर नज़र रखी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: विकास कार्यों में अनियमितता पर तीन ग्राम सचिव निलंबित

गाजीपुर । विकास कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सरकारी नियमों की अनदेखी के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी...

ख़बरें यह भी