गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर अपने सराहनीय कार्य से सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को आयोजित परामर्श सत्र में कुल 16 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई।
इनमें से एक लंबे समय से विवादित चल रहे मामले में काउंसलिंग और मध्यस्थता के जरिए पति-पत्नी के बीच जमे गिले-शिकवे दूर कर दिए गए। बिना किसी दबाव के दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को स्वीकार करते हुए नई शुरुआत की, जिसके बाद दंपति की सकुशल विदाई कराई गई। वहीं, 6 अन्य मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि 5 मामलों में संबंधित पक्षों को विधिक सलाह देकर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में सहमति न बन पाने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है। इस पूरे प्रक्रिया में काउंसलर कमरूद्दीन, वीरेंद्र नाथ राम, पूजा श्रीवास्तव, महिला आरक्षी सोनाली, अभिलाषा तथा आरक्षी शिव शंकर यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जरुर पढ़े







