41.1 C
Varanasi
Sunday, April 19, 2026
spot_img

गाजीपुर: किशोरी की मौत के मामले में पिता के तहरीर पर दो लोगों पर एफआईआर दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटरियां निवासी 16 वर्षीय निशा शर्मा की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बुधवार की सुबह धरम्मरपुर – जमानियां पक्का पुल के पास गंगा नदी में किशोरी का शव उतराया मिला था। प्रथम दृष्टया लोगों ने पुल से कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई थी, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में शनिवार को नया मोड़ आया, जब मृतका के पिता सियाराम शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही हरिओम पाण्डेय और अभिषेक पाण्डेय को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से ही कटरिया गांव को हाई प्रोफाइल बना दिया गया है। ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ‘आशु’ ने लोगों से अपील की है कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए भीड़ न लगाएं, सीमित संख्या में ही लोग जाएं, क्योंकि माहौल संवेदनशील बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि कटरियां गांव का वातावरण हमेशा शांतिपूर्ण रहा है और 10–15 वर्षों में इक्का-दुक्का मामूली घटनाओं को छोड़ दें तो यह पहली बड़ी घटना है, इसलिए पूरे गांव को गलत नजर से न देखा जाए।
उन्होंने प्रशासन से लगातार संपर्क में रहकर दोषियों पर कार्रवाई और निर्दोषों को बचाने की मांग की है, साथ ही गांव की एकता और सम्मान से खिलवाड़ न करने की चेतावनी भी दी। वहीं करंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मुस्तैद हैं। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था कायम है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की गहराई से जांच की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: परिवार परामर्श केंद्र की सफलता: विवादों में फंसे 5 घर फिर जुड़े, 5 दम्पति की सकुशल विदाई

गाजीपुर। पुलिस का परिवार परामर्श केंद्र एक बार फिर टूटते रिश्तों को जोड़ने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक के...

ख़बरें यह भी