गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स 2025 की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना मरदह क्षेत्रांतर्गत शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही,मरदह, लूदर्स कान्वेन्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज, कोतवाली, एव आदर्श इण्टर कॉलेज महुआबाग, कोतवाली परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इनके द्वारा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, स्ट्रांग रूम व प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा मानकों और चहारदीवारी की स्थिति का जायजा लिया गया। सम्बंधित पुलिस अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का अनुपालन सुनिश्चित हो। परीक्षार्थियों हेतु पेयजल, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रभारी निरीक्षक मरदह व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
गाजीपुर: होमगार्ड 2025 के परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जरुर पढ़े







