29.1 C
Varanasi
Friday, April 24, 2026
spot_img

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मु0अ0सं0 152/2025 धारा 137(2) बीएनएस, 64(2)(ड), 87 बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 24 अप्रैल को उपनिरीक्षक सचिन सिंह मय हमराह टीम द्वारा जखनियाँ गोविन्द क्षेत्र में सैदपुर जलालाबाद हाइवे पर स्थित पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान कृष्ण कुमार (22 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार शाह, निवासी ग्राम माल झाखरा, पोस्ट दीग्घी, थाना मेहरमा, जनपद गोड्डा (झारखंड), के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि उक्त अभियुक्त थाना भुड़कुड़ा में दर्ज गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सचिन सिंह मय हमराह, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: जनगणना 2027 प्रशिक्षण सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये आवश्‍यक निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा पालिटेक्निक कॉलेज गाजीपुर में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण...

ख़बरें यह भी