34.8 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: मंडलीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता छात्र का विद्यालय में सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। शिक्षा क्षेत्र देवकली स्थित कम्पोजिट विद्यालय हथौड़ी के छात्र सचिन चौहान ने मंडलीय प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में लंबी कूद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर आज विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अम्बिका सिंह यादव, ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विजेता छात्र को माला पहनाकर सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश स्तर पर भी विजेता बनने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर शिक्षक धर्मदेव कुशवाहा, बिपिन कुमार शुक्ला, रामकिशुन, रजनीश, भूपेन्द्र, प्रवीण, अंशु यादव, काजल मोदनवाल, अमिता एवं बलवीर सहित अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने छात्र की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। यह सफलता विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: जमानिया में होली से पहले फ्लैग मार्च: एसपी ने दिखाई सख़्ती, होली मिलन समारोह से दिया भाईचारे का संदेश

गाजीपुर। होली, रमजान और त्योहारों के मद्देनज़र 3 मार्च को पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने थाना जमानिया क्षेत्र...

ख़बरें यह भी