गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाराचवर चट्टी स्थित देशी शराब की दुकान के पास परसा तिराहीपुर मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आबादान उर्फ बैरान निवासी रणजीत चौरसिया अपनी पत्नी कुसुम देवी (35 वर्ष) और दो पुत्रियां अन्नया (8 वर्ष) व कृति (6 वर्ष) को बाइक पर बैठाकर अपनी बहन के घर रसड़ा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
इसी दौरान बाराचवर चट्टी के पास दूसरी बाइक से टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि कुसुम देवी और दोनों मासूम बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम का माहौल
गाजीपुर: बाराचवर चट्टी पर दर्दनाक हादसा: बाइक–ट्रेलर टक्कर में महिला व दो मासूम बेटियों की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
जरुर पढ़े







