28.5 C
Varanasi
Monday, April 20, 2026
spot_img

गाजीपुर: चोरी के 4 हजार रुपये संग धराया शातिर: पुलिस की सटीक कार्रवाई में  आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भुड़कुड़ा पुलिस को अहम सफलता मिली है। थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/25, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 25 फरवरी को प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के चौजा खास काली माता मंदिर के पास से अभियुक्त आनन्द भारद्वाज (27 वर्ष ) पुत्र राकेश भारद्वाज, निवासी ग्राम धीरजोत, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 4000 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता एक बार फिर साबित हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव मय पुलिस फोर्स, थाना भुड़कुड़ा शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 48 लेखपाल और 3 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई

गाजीपुर। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए खाद, बीज, कृषि यंत्रों की खरीद, गेहूं क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन...

ख़बरें यह भी