20.7 C
Varanasi
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: चोरी के विद्युत तार के साथ तीन शातिर को पुलिस ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शादियाबाद थाना पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गयी।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में नन्दलाल बिन्द पुत्र नगीना बिन्द निवासी ग्राम पचरासी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर, अमरजीत बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम हरखूपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर तथा राधेश्याम बिन्द पुत्र सोपाल बिन्द निवासी ग्राम बेलसरी थाना करण्डा गाजीपुर को बुधवार को क्षेत्र के युसुफपुर बेसो नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन यूपी 65 के टी 0012 तथा चोरी किये गये तीन बन्डलों में बिजली का एल्युमिनियम तार तथा अभियुक्त राधेश्याम बिन्द के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस  बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0स0 35/2026 व मु0अ0सं0 44/2026 में  धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी व मु0अ0सं0 51/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राधेश्याम बिन्द पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण  के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चोरी के 4 हजार रुपये संग धराया शातिर: पुलिस की सटीक कार्रवाई में  आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भुड़कुड़ा पुलिस को अहम सफलता...

ख़बरें यह भी