20.7 C
Varanasi
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: कलयुगी पोते ने धारदार हथियार से  की आपने दादा की हत्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है । जहां दादा को उनके कलयुगी पोते ने ही धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी तेतरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि हेतिमपुर गांव निवासी राजमिस्त्री अवधेश बिंद पट्टीदार के यहां छत पर ईंट जोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पोता शिवा बिंद (25) वहां पहुंचा और कुछ देर उनसे बातचीत किया। इसी दौरान उसने पीछे से धारदार हथियार से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। हमला करने के बाद शिवा वहां से भाग निकला।चीख पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और लहूलुहान अवधेश को देख आनन फानन में कस्बा बाजार के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।शिवा के पिता कुद्दन बिंद ने बताया कि  पुत्र मानसिक रूप से कमजोर है। लेकिन उसने दादा की हत्या क्यों की यह समझ में नहीं आ रहा है।जबकि कोई आपसी रंजिश भी नहीं था। अवधेश की मौत की खबर जब पत्नी तेतरी देवी को हुई तो वह दहाड़ मारकर रोने लगी।घर में पूरी तरह मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने बताया कि जांच में परिजनों ने बताया कि शिवा मानसिक रूप से कमजोर है।लेकिन घटना की जांच की जा रही है। मृतक के पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चोरी के 4 हजार रुपये संग धराया शातिर: पुलिस की सटीक कार्रवाई में  आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भुड़कुड़ा पुलिस को अहम सफलता...

ख़बरें यह भी