32.1 C
Varanasi
Sunday, April 19, 2026
spot_img

गाजीपुर: नंदगंज बाजार में जाम नाली से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। नंदगंज के शादियाबाद मोड के पास  लगभग 500 मीटर क्षेत्र में घरों का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य कारण नाली का जाम होना बताया जा रहा है, जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही और वह सीधे सड़क पर फैल जा रहा है। सड़क पर कीचड़युक्त पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन और साइकिल सवार आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार कई बार लोग मामूली से लेकर गंभीर चोट तक का शिकार हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। स्कूल आने-जाने के दौरान गंदा पानी उछलकर उनके कपड़ों पर पड़ जाता है, जिससे कपड़े खराब हो जाते हैं । अभिभावकों ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मौखिक रूप से संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जाम नालियों की शीघ्र सफाई कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि घरों का गंदा पानी सड़क पर न बहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: चोरी की साइकिल संग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने एक बार फिर...

ख़बरें यह भी