24.4 C
Varanasi
Friday, March 6, 2026
spot_img

गाजीपुर: हौसला बुलंद बेखौफ चोरों का तांडव: घर में घुसे चोरों ने लाखों की नकदी-जेवरात उड़ाए, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जिले के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारीपचदेवरा (मटखन्ना) में बीती रात बेखौफ चोरों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक स्थानीय गांव निवासी श्याम नारायण यादव पुत्र अमेरिका यादव के घर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने लाखों रुपए की नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।
घटना के वक्त घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ी, अलमारी और बक्से खंगाल डाले। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था, दरवाजे टूटे थे और अलमारी खाली मिलते ही सभी के होश उड़ गए। वारदात की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए नाराज़गी जताई और कहा कि रातों-रात चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब कोई भी सुरक्षित नहीं रहा। सूचना मिलते ही रामपुर मांझा थाना प्रभारी बिंद कुमार सपुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो चुकी है, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और बहुत जल्द पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पुरानी रंजिश में पूर्व फौजी ने तड़तड़ाई गोली, हालत गंभीर

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर हल्दी गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने की घटना से...

ख़बरें यह भी