33.1 C
Varanasi
Friday, February 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: शातिर ठग को देशी तमंचे और नकली मूर्ति के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। थाना बहरियाबाद पुलिस टीम ने एक शातिर ठग सादात थाना क्षेत्र ग्राम टाड़ा बैरक निवासी, 45 वर्षीय रामअवतार यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी ने वादी अरविंद कुमार उर्फ विक्रम सिंह ग्राम दसिया, थाना रुदौली, जनपद बस्ती को कॉपर व अष्टधातु की कीमती कछुआ मूर्ति बताकर लकड़ी का टुकड़ा दिखाया और 4 लाख रुपये की ठगी करने का प्रयास किया। पैसे न देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए देशी तमंचा दिखाकर बैठा लिया।2
मुकदमा मु0अ0सं0 235/2025 धारा 127(2), 308(5), 318(4), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना बहरियाबाद में दर्ज किया गया था। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली, जिसके आधार पर बहरियाबाद चौराहा के पास आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक नाजायज देशी तमंचा (315 बोर), एक लाल प्लास्टिक की बाल्टी जिसमें लकड़ी का टुकड़ा एवं 1900 रुपये नकद बरामद हुआ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह मय फोर्स थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: नंदगंज बाजार में जाम नाली से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी

गाजीपुर। नंदगंज के शादियाबाद मोड के पास  लगभग 500 मीटर क्षेत्र में घरों का गंदा पानी सड़क पर बहने...

ख़बरें यह भी