30.2 C
Varanasi
Friday, February 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: मनरेगा मजदूर संघ के प्रदेश सचिव एवं जिला टीम मनरेगा श्रमिकों की समस्या को लेकर के जिलाधिकारी से किया मुलाकात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े






गाजीपुर। मनरेगा मजदूर संघ के द्वारा जनपद गाजीपुर में संगठन के आवाहन पर आज प्रादेशिक टीम एवं जिला टीम के साथ मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं को लेकर के जिला अधिकारी गाजीपुर से पत्रक देकर मुलाकात किया मनरेगा मजदूर संघ के प्रदेश सचिव श्री परशुराम साहनी जी ने बताया कि ग्रामीण बेरोजगारों के बीच मनरेगा के अधिकारों की प्राप्ति नियमानुसार उपलब्धता जागरूकता अभियान तथा श्रमिकों की जॉब कार्ड आवेदन एवं नवीनीकरण की स्थिति एवं सदस्यता संबंधी सहयोग की अपील जिलाधिकारी गाजीपुर से किया एवं उन्होंने यह भी निवेदन किया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्य को जो अकुशल शारीरिक श्रम करने की इच्छुक हैं उन्हें वित्तीय वर्ष में काम से कम 100 दोनों का रोजगार उपलब्ध कराने का वैधानिक अधिकार प्राप्त है अधिनियम की धारा 3(1) एवं धारा 4 ग्राम पंचायत को रोजगार योजना तैयार कर योजना बढ़ाया रोजगार प्रदान करने का दायित्व देती है धारा 6 में मजदूरी दरों का निर्धारण है तथा धारा 7 में यदि रोजगार 15 दिनों की भीतर ना मिले तो बेरोजगारी भत्ता मिलने का प्रावधान है इसकी अतिरिक्त सामाजिक अंकेक्षण की धारा 17 पारदर्शिता एवं जवाब दे ही सुनिश्चित करती है तथा प्रदेश सचिव द्वितीय श्री राम सागर वर्मा जी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में जिले के ग्रामीण बेरोजगारों में मनरेगा के प्रति लगाव और जागरूकता कम होती जा रही है जिस रोजगार मांग और काम में स्वाभाविक कमी आ रही है इसके परिणाम परिणाम स्वरुप अनेक जॉब कार्ड धारक सक्रिय नहीं है इस स्थिति को देखते हुए मनरेगा मजदूर संघ आगामी महीने दिनांक 1 जनवरी 2026 से एक व्यापक जागरूकता एवं सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ कर रहा है इसके तहत श्रमिकों में मनरेगा के प्रति लगाव बढ़ाने रोजगार की इच्छुक श्रमिकों को कम की मांग पत्र भरवाने एवं जोश ग्रामीण बेरोजगार मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन पत्र भरवाने में सहायता प्रदान करने का कार्य किया जाएगा साथ ही साथ संगठन के नियमों एवं स्वेच्छा के आधार पर वार्षिक सदस्यता लेने की इच्छा व्यक्त करने वाले श्रमिकों को व्यवस्थित तरीके से सदस्य बनने का भी प्रबंध किया जाएगा ताकि संगठन की क्षमताएं और संघर्ष क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत हूं एवं मनरेगा मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीण समाज के मनरेगा श्रमिकों की स्थिति को देखते हुए श्रमिकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों द्वारा अनदेखा किया जा रहा है जिसको मनरेगा मजदूर संघ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा उन्हें 100 दिन गारंटीयुक्त कार्य दिलाना एवं समय-समय पर उनका जॉब कार्ड का नवीनीकरण होना चाहिए एवं कार्य की डिमांड करने पर 15 दिवस के अंदर कार्य उपलब्ध न करने पर मनरेगा श्रमिकों को बेरोजगारी भत्ता भी उपलब्ध होना चाहिए इसके लिए मनरेगा मजदूर संघ उच्च स्तर पर भी आंदोलन करने के लिए तैयार है इस मौके पर उपस्थित जिला प्रभारी हरेंद्र यदुवंशी , जिला कोषाध्यक्ष मोहन श्रमिक, जिला महासचिव मनभाऊ राजभर, जिला सचिव राम ध्यान यादव, जिला सचिव मीना देवी, ब्लॉक अध्यक्ष मनिहारी विनय नगर, ब्लॉक अध्यक्ष बिरनु महेंद्र लाल , ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद अमृता कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष रेवतीपुर इंद्रजीत पांडे, एवं समस्त ब्लॉक पदाधिकारी ग्राम सभा पदाधिकारी एवं मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: अमर शहीद सत्राजीत की स्मृति में राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

शहीद के पिता अमरनाथ पासवान ने फीता काटकर किया उद्घाटनगाजीपुर। करंडा क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदरपुर में अमर शहीद...

ख़बरें यह भी