21.8 C
Varanasi
Friday, February 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: शहर के मशहूर सम्राट ढाबे के खाने में चूहा का वीडियो वायरल के बाद, फूड विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर किया सील

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। एक मामूली चूहे की वजह से शहर के एक बड़ा मशहूर और चलता रेस्टोरेंट ढा़बा प्रशासन ने सीज कर दिया है, बता दें कि एक कस्टमर ने ढाबे में खाना खाने के दौरान दही की प्लेट में चूहा पाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका संज्ञान जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने ले लिया और इसके बाद फूड विभाग ने कार्यवाही की और ढाबे की जांच की। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि ढाबा संचालक ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया कि दही में चूहा था। अब सोचिए उन लोगों पर क्या बीती होगी जो इतने बड़े चूहे को इस शाकाहारी बड़े रेस्टोरेंट में खाने के दौरान प्लेट में पाए और रेस्टोरेंट की लापरवाही देखिए कि उसने इस मरे चूहे वाली दही सर्व भी कर दी और जाने कितने लोगों को वो दही बसी भगाने से खिलाया भी होगा। फूड विभाग दही में चूहा वाले वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया और वहां छापेमारी कर दी जहां और भी कई गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिसकी सैंपलिंग भी ली गई है। अगले आदेश तक खाना बनाने और परोसने का काम बंद रहेगा।

कागजी कार्रवाई करती फूड विभाग की संयुक्त टीम


फूड विभाग के संयुक्त निदेशक आर के पाण्डेय ने कहा कि खाने में चूहे के वायरल वीडियो के बाद कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि ढाबे में कई गड़बड़ियां पाई गई हैं जैसे साफ सफाई, पेस्ट कंट्रोल के साथ बर्तनों की गुणवत्ता के साथ कई चीजें मानक के अनुरूप नहीं मिली, उन्होंने बताया कि फिलहाल सीजर की कार्यवाही करके और आगे की कार्यवाही की जा रही है, फिलहाल खाना बनाने और खिलने का कार्य यहां अगले आदेश तक जब तक ये गड़बड़ियां दुरुस्त नहीं हो जाती तब बंद रहेगी।

वायरल वीडियो स्तोत्र- सोशल मीडिया
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होली पर्व पर खाद्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान: सवा दो लाख के खाद्य पदार्थ को किया सीज

गाजीपुर। आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य...

ख़बरें यह भी