28.5 C
Varanasi
Monday, April 20, 2026
spot_img

गाजीपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। एसपी डॉ ईरज राजा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर के मार्गदर्शन में थाना करण्डा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक अखिलेश यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना करण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0–202/25 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर चोचकपुर टैक्सी स्टैंड से समय करीब 07:13 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का आदित्य शर्मा (19)  पुत्र कमलेश शर्मा, निवासी ग्राम चोचकपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर है हाल पता  बरहपुर, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि बीते 29 अक्टूबर को उसने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अखिलेश यादव कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार थाना करण्डा गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 48 लेखपाल और 3 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई

गाजीपुर। राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए खाद, बीज, कृषि यंत्रों की खरीद, गेहूं क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन...

ख़बरें यह भी