गोपीनाथ हॉस्पिटल के संरक्षक राकेश तिवारी संरक्षक तो संजय पाण्डेय बने जिलाध्यक्ष
गाजीपुर। ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा विनय तिवारी के आवास पर एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के विरुद्ध योजनाबद्ध रूप से फैलाए जा रहे घृणा अभियान, अभद्र टिप्पणियों, अपमानजनक बयानों तथा समाज को तोड़ने वाली आपसी कटुता के विरुद्ध सशक्त प्रतिकार की रणनीति तैयार करना रहा।
विचार गोष्ठी में स्पष्ट शब्दों में यह संदेश दिया गया कि ब्राह्मण समाज किसी भी प्रकार के अपमान, तिरस्कार एवं षड्यंत्र को अब और बर्दाश्त नहीं करेगा। समाज के सम्मान, स्वाभिमान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर शांतिपूर्ण किंतु निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर ब्राह्मण समाज की एकता, जागरूकता और संघर्षशीलता पर बल दिया। प्रमुख रूप से राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ पांडे, सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे, कांग्रेस के जहुराबाद विधानसभा प्रभारी सतीश उपाध्याय, परशुराम सेना के मऊ जिला अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, हरिशंकर महाविद्यालय के प्रवधक प्रभाशंकर तिवारी,सवर्ण हिन्द फौज के राजीव पाण्डेय,भावी प्रत्याशी उमेश पाण्डेय एवं हरिप्रसाद पाण्डेय ने एक स्वर में ब्राह्मण विरोधी मानसिकता की कड़ी निंदा करते हुए संगठित प्रतिरोध का आह्वान किया।
विचार गोष्ठी के दौरान ब्राह्मण रक्षा दल ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संरक्षक श्री राकेश तिवारी को संगठन का संरक्षक,संजय पाण्डेय को जिला अध्यक्ष, तारकेश्वर पाण्डेय को अध्यक्ष विधानसभा जहुराबाद, राजेश कुमार मिश्रा को कासिमाबाद ब्लॉक अध्यक्ष तथा रतलेश पाण्डेय (अधिवक्ता) को कासिमाबाद ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में अवनीश पांडे, मृत्युंजय मिश्रा, इंद्रदेव उपाध्याय, अनिल पांडे, पवन पांडे, जितेंद्र मिश्रा, रिंकू पांडे, नागेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, गोपाल जी पाण्डेय, सोनू दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के सजग नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में संगठन को हर परिस्थिति में मजबूत करने का संकल्प लिया।
अंत में ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यदि ब्राह्मण समाज के विरुद्ध नफरत, अपमान और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां बंद नहीं हुईं तो ब्राह्मण रक्षा दल लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर प्रदेश-स्तरीय आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा।










