18.8 C
Varanasi
Monday, February 23, 2026
spot_img

गाजीपुर: ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। देर शाम में घर से साईकिल द्वारा जंगीपुर की तरफ जा रहे अधेड़ को ट्रक ने पिछे से धक्का मार दिया जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से ट्रक चालक ट्रक सहित फ़रार हो गया इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके से मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी वही पुलिस ट्रक सहित ट्रक चालक की गिरफ्तारी में जुट गई। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी मुसाफिर उम्र 52 पुत्र रूप चंद्र सोमवार की शाम किसी कार्यवश साईकिल द्वारा जंगीपुर बाजार जा रहे थे अभी वो देवकठिया धर्मकाटा के पास पहुचकर सड़क पार कर रहे थे तभी पिछे से आ रही ट्रक ने साइकिल मे जोरदार धक्का मार दिया जिससे मुसाफिर दूर सड़क के किनारे जाकर गिरे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फ़रार हो गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुचे। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे चौकी इंचार्ज शिव प्रसाद पांडेय ने मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही पुलिस ट्रक चालक सहित ट्रक की गिरफ्तारी मे जुट गई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: फाइव स्टार होटल का मैनेजर बताकर की शादी; अब बहू पर ससुर और मौसेरे भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव

गाजीपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना...

ख़बरें यह भी