गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना करण्डा पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0229/2025 में वांछित अभियुक्ता सरोज देवी को उसके घर से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष करण्डा अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्ता सरोज देवी (50) पत्नी हीरा यादव निवासी ग्राम बड़सरा, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर है, जो धारा 103(1), 61(2), 3(5), 238 बीएनएस के अंतर्गत वांछित थी।
पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत संदेश गया है कि अपराधियों के लिए अब कोई राहत नहीं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल राघवेन्द्र मिश्रा एवं महिला कांस्टेबल आराधना शामिल रहे।
जरुर पढ़े







