27.7 C
Varanasi
Sunday, March 1, 2026
spot_img

गाजीपुर: मंगलसूत्र लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल: अपाचे बाइक, अवैध तमंचा और लूट के आभूषण बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाज़ीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कस्बा नन्दगंज में महिलाओं से झपट्टा मारकर उनके मंगलसूत्र का लॉकेट और मोती छीनने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से लूट के आभूषण, अपाचे मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27/28 फरवरी की मध्यरात्रि में थाना नन्दगंज की पुलिस टीम रामपुर बन्तरा कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि 1 फरवरी और 10 फरवरी को कस्बा नन्दगंज में महिलाओं से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश आभूषण बेचने के लिए जा रहा है और उसे तत्काल पकड़ा जा सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम बरहपुर रेलवे क्रासिंग के समीप बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।
पुलिस को सामने देख बदमाश ने पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन फिसलकर गिर गया। अपने को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे पकड़ लिया गया।
घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल, गाज़ीपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सर्वजीत यादव (26 वर्ष) पुत्र हरिनारायण यादव निवासी ग्राम सिलौटा, थाना धीना, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी दिनों से महिलाओं को निशाना बनाकर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है। जिसमे 2 मंगलसूत्र के लॉकेट (पीली धातु),4 मोती (पीली धातु),एक अपाचे 160 मोटरसाइकिल,एक अवैध तमंचा .315 बोर,एक खोखा कारतूस .315 बोर,एक जिंदा कारतूस .315 बोर हुआ है।
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक श्री राजकुमार शुक्ल एवं थाना नन्दगंज की पुलिस टीम शामिल रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
लगातार हो रही झपट्टा मारकर लूट की घटनाओं से कस्बा नन्दगंज की महिलाओं में दहशत का माहौल था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और उससे पूछताछ में अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: साइबर सेल गाजीपुर की मुस्तैदी रंग लाई: यूपीआई फ्रॉड के 58 हजार रुपये पीड़ित को वापस

गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल गाजीपुर ने...

ख़बरें यह भी