40.9 C
Varanasi
Saturday, April 18, 2026
spot_img

गाजीपुर: देवकली ब्लॉक के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय योग्यता परीक्षा 2025 में लहराया परचम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



(देवकली) गाजीपुर । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में देवकली ब्लॉक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा 9 नवम्बर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें जनपद स्तर पर कुल 184 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।देवकली ब्लॉक से चयनित विद्यार्थियों में सत्यम यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय हथौड़ी 1-8, हर्ष यादव,सृष्टि  कुशवाहा एवं सोनाली उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर 1-8, पी.एम.श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर मांझा 1-8 से शालू यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय नारीपचदेवरा 1-8 से अनीश कुमार , उच्च प्राथमिक विद्यालय पौटा 1-8 से श्रवण कन्नौजिया शामिल हैं। इन सभी परीक्षा में सफल शिक्षार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में कुल 12,000 प्रतिवर्ष चार वर्षों तक प्रदान की जाएंगी।
इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव तथा प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं संबंधित विद्यालयों के समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे ब्लॉक के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस परीक्षा के नोडल  बिपिन कुमार शुक्ला रहे। जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं समन्वय से विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
यह उपलब्धि न केवल संबंधित विद्यालयों, बल्कि पूरे देवकली ब्लॉक के लिए गौरवपूर्ण है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: विकास कार्यों में अनियमितता पर तीन ग्राम सचिव निलंबित

गाजीपुर । विकास कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सरकारी नियमों की अनदेखी के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी...

ख़बरें यह भी