21.4 C
Varanasi
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

गाजीपुर: महिला दौड़ प्रतियोगिता का राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया शुभारंभ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत केंद्र, साईं, खेल विभाग गाजीपुर द्वारा आयोजित महिला दौड़ प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम गोरा बाजार गाज़ीपुर के खेल मैदान में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत द्वारा दीप प्रज्वलन कर खेल प्रतियोगिता का 100 मीटर अंडर 13 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं यहां भी दौड़ प्रतियोगिता में अपना जलवा लहुरी काशी की धरती पर दिखा रही हैं ।यूं तो सूरज रोज निकलता है रोज सवेरा होता है मेरे चेहरे पर लालीमां तब होती है जब मेरे चेहरे पर लालिमा खुद आती है ।इस शेर के माध्यम से खेल प्रेमियों को ललकारा ,आप खेल को खेल भावना से भारत माता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कीजिएगा ।कार्यक्रम में सर्व देव सिंह यादव( पूर्व), लालसा भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष (मुख्य बॉडी ),बृजकिशोर यादव अध्यक्ष व्यापार मंडल, सुभाष चंद्र प्रसाद पूर्व लेखाकार, सावित्री कुशवाहा कस्तूरबा विद्यालय,  सुदामा प्रसाद( पूर्व), नवीन कुमार सिंह लेखापाल गाजीपुर का सहयोग रहा ।मुख्य अतिथि द्वारा अंडर 13 वर्ष के धावक 100 मीटर में क्रमशः दुर्गावती कुमारी प्रथम, सृष्टि यादव द्वितीय, सपना रावत तृतीय, 200 मीटर में आंचल सिंह, सृष्टि यादव, तनु कुमारी 400 मीटर में दुर्गावती कुमारी, वंशिका यादव, जानवी राय। अंडर 18 में 100 मीटर में सिमरन ,साक्षी यादव, आस्था कुमारी ,200 मीटर में काजल पाल,साक्षी यादव , पायल कुमारी 400 मीटर में प्रिया यादव, अनुष्का यादव, खुशी यादव, ओपन 100 मीटर में खुशबू  बिंद,रागिनी कुशवाहा ,आकांक्षा गुप्ता 200 मीटर में आंचल कुमारी ,लक्ष्मी, प्रिया पाल एवं 400 मीटर में खुशबू बिंद,अंजलि खुशबू वर्मा आदि को प्रमाण पत्र एवं मेंडल से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव राज्य प्रशिक्षक, स्वागत भाषण राज्य निदेशक कपिल देव राम शास्त्री, धन्यवाद सुभाष चंद्र प्रसाद पूर्व लेखाकार और सबके प्रति आभार नवीन कुमार सिंह लेखाकार ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू स्टेडियम के कोच विनोद जयसवाल, मयंक ,नागेंद्र सिंह ,संगीता यादव, जुगनू जी, अभिमन्यु ,सुमन बिंद ,राजीव आदि का सहयोग सफल रहा ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: UPSI भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए...

ख़बरें यह भी