22.1 C
Varanasi
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंडा में दिनदहाड़े गोलीकांड मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी समेत कई पुलिस हिरासत में

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



एएसपी सिटी डाॅ राकेश मिश्रा ने किया आरोपियों को हिरासत में लेने की पुष्टि



गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चांडीपुर गांव में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज गोलीकांड की घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इन सभी से कड़ी पूछताछ कर रही है। इसकी पुष्टि एएसपी सिटी डाॅ. राकेश मिश्रा ने की है।
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब 55 वर्षीय आस मुहम्मद को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे होली के दिन हुआ पुराना विवाद वजह हो सकता है। उस समय पुलिस ने मामले में शांति भंग की कार्रवाई भी की थी, लेकिन विवाद की चिंगारी आखिरकार खूनी रूप ले बैठी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर स्थानीय गांव निवासी पिंकल पांडेय, करिया राय, गोरे राय, अंग्रेज राय, ग्राम प्रधान मंटू राय सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ताबड़तोड़ दबिश शुरू कर दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।


वर्जन –


करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव निवासी आस मुहम्मद नामक व्यक्ति की उनके गांव के ही अमन‌ उर्फ पिंकल नामक व्यक्ति के द्वारा गोली मार दी गई थी। इस प्रकरण में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कुछ नामजद लोगों के खिलाफ करंडा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है और वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। प्रकरण में पुलिस तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है – डॉ राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी

बाईट- डॉ राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी गाजीपुर
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: UPSI भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए...

ख़बरें यह भी