23.7 C
Varanasi
Thursday, March 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बद्दुसराय चौराहे से दबोचा और उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक थाना जंगीपुर में दर्ज मु0अ0सं0 037/2026 धारा 191(2), 105, 351(3), 3(5) बीएनएस से संबंधित मामले में अभियुक्त फरार चल रहे थे। बुधवार को उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बद्दुसराय चौराहे के पास घेराबंदी कर दोनों वांछित अभियुक्तों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रजीत (18 वर्ष ) पुत्र रामजी राम निवासी ग्राम माधोपुर मिश्रौलिया थाना बिरनो तथा रितिक राम (24 वर्ष) पुत्र रामअवध राम निवासी ग्राम बीजापतपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का टुकड़ा भी बरामद किया गया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है और गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी सहित जंगीपुर थाने की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

गाजीपुर। सैदपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के नोनरा मौजा में बुधवार भोर में 26 वर्षीय युवक का शव कमरे...

ख़बरें यह भी