25.1 C
Varanasi
Thursday, May 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। सैदपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के नोनरा मौजा में बुधवार भोर में 26 वर्षीय युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नोनरा निवासी रामवृक्ष चौहान का पुत्र श्रवण चौहान अपनी मां मीरा देवी और पत्नी जानकी के साथ रहता था। मां के अनुसार, मंगलवार देर रात वह पुराने घर में सोने गया था। सुबह दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो श्रवण करकट की छत के पाइप से फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई थी पति पत्नी की मौत, डीएम ने दिया 4-4 लाख का चेक

  गाजीपुर। 4 मई को आकाशीय विद्युत से ग्राम ज्ञानपुर तहसील मुहम्मदाबाद के निवासी सुकर राजभर पुत्र रामबचन राजभर...

ख़बरें यह भी