22.1 C
Varanasi
Sunday, March 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: एसआई भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीआईजी ने किया निरीक्षण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 के दूसरे दिवस की परीक्षा के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र,वाराणसी वैभव कृष्णा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के द्वारा जनपद के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।जनपद गाजीपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 2025 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र,वाराणसी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रो – शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगज, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज गाजीपुर आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान डीआईजी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की तैनाती का बारीकी से निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।उच्चाधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों से भी अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दें और प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं । एसपी द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि में यातायात हेतु उचित प्रबंध किए गए हैं ।संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए विभिन्न टीमों सादे वस्त्रों एवं स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हाजीपुर बरेसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर स्थित जामा मस्जिद में रविवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया...

ख़बरें यह भी